चार घंटे तक इंतजार में टहलते रहे इधर-उधर

जागरण संवाददाता, गोरखपुर: आल इंडिया मुशायरा में शामिल होने आए मुख्य अतिथि आजम खां के स्वागत के लिए क

By Edited By: Publish:Wed, 04 May 2016 01:38 AM (IST) Updated:Wed, 04 May 2016 01:38 AM (IST)
चार घंटे तक इंतजार में टहलते रहे इधर-उधर

जागरण संवाददाता, गोरखपुर: आल इंडिया मुशायरा में शामिल होने आए मुख्य अतिथि आजम खां के स्वागत के लिए कौमी सलामती काउंसिल के सदस्यों व पार्टी कार्यकर्ताओं को चार घंटे तक सर्किट हाउस पर इंतजार करना पड़ा। उन्हें दोपहर तीन बजे आना था और आए सायं सात बजे। मंत्री के स्वागत के लिए हाथों में बुके लिए सदस्य से कार्यकर्ता तक इधर-उधर घूमते रहे। सात बजे आए भी नारेबाजी और धक्का-मुक्की के कारण नाराज होकर सभी को झटक कर विश्राम कक्ष में पहुंच गए।

थोड़ी देर बाद शांत मूड भांप कर पदाधिकारियों ने एक-एक कर मुलाकात की और सम्मान में बुके भेंट किया। महापौर डा. सत्या पांडेय, नगर आयुक्त बीएन सिंह ने भी उन्हें बुके भेंट किया। हालांकि अधिकतर कार्यकर्ता बुके न दे पाने के कारण वापस लेकर लौटते देखे गए। यहां स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, शारदा देवी, पीके राय, अशोक लोहिया, विन्ध्यवासिनी जायसवाल, राम जनम यादव, सुनील कुमार यादव, जावेद अहमद खान, शिवाजी शुक्ला, इश्तेयाक अहमद बबलू, सोनू निगम, गोविंद अग्रवाल, रहीम, राजीव अंसारी, अतहर, हाजी शकील अंसारी, आसिफ जमा, आशिफ खां, जावेद अंसारी, गंगा सागर राय, आयुष श्रीवास्तव, हिमांशु यादव, अभिमन्यु यादव, पप्पू चौधरी, समेत कौमी सलामती काउंसिल के सदस्य शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी