मोहन भागवत 9 से 12 अक्टूबर तक गोरखपुर में

जागरण संवाददाता, गोरखपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत 9 से 12 अक्टूबर तक गोरख

By Edited By: Publish:Fri, 02 Oct 2015 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2015 06:29 PM (IST)
मोहन भागवत 9 से 12  अक्टूबर तक गोरखपुर में

जागरण संवाददाता, गोरखपुर:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत 9 से 12 अक्टूबर तक गोरखपुर में होंगे। वे संघ के पूर्वी उप्र के क्षेत्रीय कार्यकर्ता बैठक में भाग लेने आ रहे हैं। आयोजन दिव्य नगर स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में होगा। सर्वव्यवस्था प्रमुख अरुण प्रकाश मल्ल को आयोजन की जिम्मेदारी दी गई।

ये जानकारी विश्व संवाद केंद्र के सचिव और आयोजन के मीडिया प्रभारी डा.उमेश सिंह ने दी।

-----------

सरसंघ चालक का कार्यक्रम

-9 अक्टूबर, शाम 4 से 5.30 बजे तक, प्रांतीय कार्यालय माधवधाम में परिवार सम्मेलन। रात 7.30 बजे से संस्कृति पब्लिक स्कूल में प्रवासी कार्यकर्ता बैठक।

-10 अक्टूबर-पूर्वी उप्र क्षेत्र के विभाग प्रचारकों का मार्गदर्शन।

-11 अक्टूबर-सुबह 7 बजे से महाराणा प्रताप इंटर कालेज के मैदान में महानगर के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं का संबोधन।

-12 अक्टूबर को वहीं पर समान विचारधारा वाले संगठनों की बैठक को संबोधित करेंगे।

-13 अक्टूबर-वहीं पर महानगर के विशेष संपर्क विभाग की बैठक लेंगे। शाम को चले जाएंगे

chat bot
आपका साथी