दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

जागरण संवाददाता, गोरखपुर बेलीपार थाना क्षेत्र के चारपान बुजुर्ग निवासी प्रभाकर पांडेय की पत्‍‌नी र

By Edited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 07:48 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 07:48 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

बेलीपार थाना क्षेत्र के चारपान बुजुर्ग निवासी प्रभाकर पांडेय की पत्‍‌नी रंजना (35) की शनिवार रात घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। विवाहिता की मां ने दहेज के लिए पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और चचेरे देवर के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

संतकबीरनगर जिले के धोखरा निवासी अनिरुद्ध शुक्ला की बेटी रंजना की शादी चारपान निवासी परमात्मा पांडेय के पुत्र प्रभाकर पांडेय के साथ 2009 में हुई थी। रंजना की तीन साल की एक बेटी भी है। मृतका की मां पूनम देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इससे आजिज आकर एक सप्ताह पहले वह मायके चली आयी थी। समझा-बुझाकर दूसरे दिन उसे ससुराल भेजा था। रविवार को चारपान से किसी ने फोन कर मायके के लोगों को उसकी मौत की सूचना दी। माता-पिता आनन-फानन बेटी के ससुराल पहुंचे। उस समय शव घर के अंदर कमरे में बेड पर पड़ा था। उसका मुंह कपड़े से बांधा गया था और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। ससुराल के लोग दाह संस्कार की तैयारी में जुटे थे। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रंजना का पति मंगलूरू में रहता है।

chat bot
आपका साथी