दीपोत्सव से लिखी जाएगी रिश्तों की नई इबारत

शिवदयालगंज (गोंडा) : रामनगरी का गोंडा से निकट का रिश्ता रहा है। भगवान श्रीराम के गुरु वशिष्ठ का सरयू

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 10:34 PM (IST)
दीपोत्सव से लिखी जाएगी रिश्तों की नई इबारत
दीपोत्सव से लिखी जाएगी रिश्तों की नई इबारत

शिवदयालगंज (गोंडा) : रामनगरी का गोंडा से निकट का रिश्ता रहा है। भगवान श्रीराम के गुरु वशिष्ठ का सरयू के इस पार ही आश्रम था और भगवान ने इसी पार विद्याध्ययन शुरू किया। यह भी मान्यता है कि भगवान श्रीराम के पूर्वज दिलीप महान गो संरक्षक थे और उनकी गाएं सरयू के इसी पार विशाल अभ्यारण्य एवं घास के मैदान में रमन करती थीं। इसी विरासत के अनुरूप आधुनिक दौर में गोंडा के नाम से यह जिला अस्तित्व में आया। रामकथा के अमर गायक गोस्वामी तुलसीदास भी सरयू के इसी पार स्थित सूकरखेत में पैदा हुए थे। रामनगरी और गोंडा का यह चिर समीकरण अयोध्या को पर्यटन और संस्कृति की दृष्टि से नया मुकाम दे रहे दीपोत्सव से नया आयाम बना रहा है। सरयू के उस पार दीपोत्सव की विश्व कीर्तिमान बनाने वाली लड़ी अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर सजेगी तो रोशन सरयू के इस पार का कटरा शिवदयालगंज क्षेत्र होगा।

आवागमन की बाधा श्रद्धालुओं को कर रही तंग : अयोध्या में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार की सुबह से ही कटरा से अयोध्या पुराने पुल को जाने वाले रास्ते पर छोटे-बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। केवल बाइक व साइकिल ही जाने दिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अयोध्या पुल व रास्ते पर कार्यक्रम है। इसलिए रूट डायवर्ट किया गया है। अब लोलपुर हाईवे बाईपास से वाहनों को निकाला जा रहा है। इस मार्ग के मंगलवार की देर रात तक बंद रहने की संभावना है। वहीं पुलिस अधीक्षक लल्लन ¨सह ने कटरा व अयोध्या पुल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बैरीके¨डग के साथ ही पुलिस कर्मियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी