संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

गोंडा : स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों की संकुल स्तरीय प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 12:26 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:26 AM (IST)
संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

गोंडा : स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों की संकुल स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर, विशिष्ट अतिथि संभाग निरीक्षक राजकुमार तिवारी, अजय प्रताप साहू एवं नागेंद्र कुमार गिरि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ऊंची कूद, लंबी कूद, 100 मीटर, 200 मीटर, 600 मीटर 1500, मीटर 3000 मीटर, 5000 मीटर की दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। इसमें गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के विद्या भारती विद्यालय में पढ़ने वाले खिलाडियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व एसजीएफआइ खिलाड़ी अजीत वर्मा ने छात्र-छात्राओं को खेल की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संयोजन संकुल प्रमुख प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। प्रशिक्षक के रूप में अर¨वद शुक्ला एवं देवेंद्र कुमार मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र 28 सितंबर को लखीमपुर में आयोजित प्रांतीय खेलकूद समारोह में हिस्सा लेंगे। समारोह का संचालन प्रचार प्रमुख जितेंद्र पांडेय ने किया। समारोह में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य पुष्पा मिश्रा, र¨वद्र त्रिपाठी, प्रेमनाथ ¨सह, अंबिका प्रसाद पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी