मुख्यमंत्री को घेरने की बनाई रणनीति

गोंडा : महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने झंझरी ब्लॉक सभागार में बैठक की। आंगनबाड़ी कार्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 09:41 PM (IST)
मुख्यमंत्री को घेरने की बनाई रणनीति
मुख्यमंत्री को घेरने की बनाई रणनीति

गोंडा : महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने झंझरी ब्लॉक सभागार में बैठक की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या पर चर्चा हुई। मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को घेरने का रणनीति बनाई गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 1500 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है। इससे काम नहीं चलेगा। उन्होंने 18 हजार रुपये वेतन देने की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रेम कुमारी यादव ने कहा कि समस्याएं बहुत हैं। सभी को लेकर शासन को अवगत कराया जा चुका है। बार-बार आश्वासन मिला लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिला महामंत्री नीरा जयसवाल ने कहा कि दो व तीन अक्टूबर को लखनऊ में रैली का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। उन्होंने सभी को निर्धारित तिथि पर लखनऊ चलने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष दीपा तिवारी, विजय लक्ष्मी मिश्रा, संगमलाल शर्मा, आशा ¨सह, पूनम पांडेय, मिथलेश तिवारी, सारिका तिवारी सहित अन्य मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी