राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रवीण का चयन

गोंडा : गुजरात के नडियाद में 21 से 23 जनवरी को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 64वीं राष्ट्रीय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM (IST)
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रवीण का चयन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रवीण का चयन

गोंडा : गुजरात के नडियाद में 21 से 23 जनवरी को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 64वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गोंडा के खिलाड़ी प्रवीण कुमार ¨सह का चयन अंडर 73 किलोभार वर्ग में हुआ है। इसके पहले प्रवीण ने एक से तीन नवंबर को लखनऊ केजीडी गोयनका कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। जिसके आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रवीण ने इससे पूर्व भी कई राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित कर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रवीण को ताइक्वांडो महासंघ कोरिया द्वारा ब्लैक बेल्ट की उपाधि भी दी गई है। प्रवीण स्थानीय सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा 12 का छात्र है। इस उपलब्धि पर कमिश्नर सुधेश कुमार ओझा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, सुजैन दत्ता, सुमित दत्ता, सचिव प्रत्युष राज, डॉ. ओएन पांडेय, उमेश शाह, संजू छाबड़ा, संतोष गुप्ता, डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. एतिशाम, अजय शंकर श्रीवास्तव, विवेक मणि श्रीवास्तव ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी