पुलिस भर्ती : 600 अभ्यर्थियों की नाप-जोख व सत्यापन

गोंडा : पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत शनिवार को दूसरे दिन पुलिस लाइन परिसर में मंडल के लगभग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 11:30 PM (IST)
पुलिस भर्ती : 600 अभ्यर्थियों की नाप-जोख व सत्यापन
पुलिस भर्ती : 600 अभ्यर्थियों की नाप-जोख व सत्यापन

गोंडा : पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत शनिवार को दूसरे दिन पुलिस लाइन परिसर में मंडल के लगभग 600 अभ्यर्थियों की नाप जोख की गई। यह प्रक्रिया 10 दिसंबर तक चलेगी।

आरक्षी पद के लिए हुई लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के साथ उनकी शारीरिक नाप जोख यहां पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार से शुरू हुई। पहले दिन महिला अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के साथ नापजोख की गई। दूसरे दिन शनिवार को लगभग 600 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया, साथ ही उनकी नापजोख की गई। सीओ तरबगंज व चयन समिति के सदस्य केसी ¨सह ने बताया कि दस दिसंबर तक उक्त प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को देवीपाटन मंडल के करीब 600 अभ्यर्थियों की जांच की गई।

chat bot
आपका साथी