नकली गुटखा बनाने का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार

खरगूपुर पुलिस ने की कार्रवाई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 06:09 AM (IST)
नकली गुटखा बनाने का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार
नकली गुटखा बनाने का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार

गोंडा: स्थानीय पुलिस ने नकली गुटखा बनाए जाने का भंडाफोड़ किया। चार बोरा गुटखा व गुटखा बनाने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन तथा अन्य सामग्री बरामद हुई। मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना क्षेत्र के विश्वनापुर बाजार में अवैध रूप से बनारसी आशिक व अन्य प्रकार का नकली गुटखा बनाए जाने की शिकायत थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को मिली थी। उनके निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय, उप निरीक्षक अरविद कुमार वर्मा ने पुलिस टीम के साथ कारखाने पर छापा मारा। इस दौरान चार बोरों में भरा बनारसी आशिक गुटखा एवं तंबाकू का 7350 पाउच बरामद हुआ। साथ ही गुटखा बनाने के लिए रखी डली व रैपर आदि बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अब्दुल गफूर व मोहम्मद फिरोज (पिता-पुत्र) के विरुद्ध धारा 419, 420 सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी