पंचायत उप चुनाव की बजी रणभेरी

गोंडा : पंचायतों के उपचुनाव का शंखनाद हो गया है। ग्राम प्रधान समेत 121 पदों के लिए उप चुनाव क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Feb 2018 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 01 Feb 2018 11:24 PM (IST)
पंचायत उप चुनाव की बजी रणभेरी
पंचायत उप चुनाव की बजी रणभेरी

गोंडा : पंचायतों के उपचुनाव का शंखनाद हो गया है। ग्राम प्रधान समेत 121 पदों के लिए उप चुनाव कराएं जाएंगे। नामांकन 12 फरवरी व मतदान 22 फरवरी को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिले में पंचायतों के 121 पद खाली चल रहे हैं। परसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसपुर व पसका में ग्राम प्रधान का आकस्मिक निधन होने से सीट खाली है जबकि वजीरगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत रामपुर खरहटा की सीट प्रधान का कार्यकाल पूरा हो जाने के कारण रिक्त है। यहां सामान्य निर्वाचन होगा। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन

अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय उमेश कुमार ने बताया कि रिक्त 121 पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें परसपुर ग्राम पंचायत में 12 वार्डों पर ग्राम पंचायत सदस्यों के भी चुनाव कराए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 12 फरवरी को सुबह दस बजे से अपराहन चार बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी को सुबह दस बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगी। नामांकन पत्र वापसी 15 फरवरी को होगी। मतदान 22 फरवरी को कराया जाएगा। उप चुनाव की मतगणना 24 फरवरी को होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी