बदला मौसम का रंग

मुंह ढकने के लिए बाजारों में लोग मास्क की बिक्री करते दिखे। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 40.

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 10:39 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:35 AM (IST)
बदला मौसम का रंग
बदला मौसम का रंग

गोंडा : कभी धूप तो कभी छांव। दिनभर मौसम का रंग बदलता रहा। ऐसे मे उमस बढ़ गई। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, बाजारों में भी गर्मी का असर दिखने लगा है।

बुधवार की रात अचानक मौसम का रंग बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया। बिजली की आंख-मिचौली से भी उपभोक्ता परेशान हुए। गुरुवार को सुबह से ही मौसम का रुख पल-पल बदलता रहा। बादलों की आवाजाही का असर तापमान पर भी पड़ा। गर्मी का असर बाजारों में भी देखने को मिला। पानी को ठंडा रखने के लिए लोग दुकानों पर मिट्टी का घड़ा खरीदते दिखे। हर कोई धूप से बचने का प्रयास करता दिखा। मुंह ढकने के लिए बाजारों में लोग मास्क की बिक्री करते दिखे। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा 14.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

chat bot
आपका साथी