राजीव गांधी को किया याद

गोंडा: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 12:18 AM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 12:18 AM (IST)
राजीव गांधी को किया याद
राजीव गांधी को किया याद

गोंडा: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसियों ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल चौबे ने कहा कि राजीव गांधी ने जटिल चुनौतियों में भी हार नहीं मानी। शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा कि राजीव गांधी ने कई समस्याएं सुलझाई। देश की जनता के दिलों में आज भी उनकी एक अलग पहचान है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता के लिए काफी कुछ किया। इस अवसर पर शिव कुमार दूबे, अनीस नाना, कुतुबद्दीन खांद्व ओबैदुर्रहमान, जैनुल आब्दीन खां, प्रमोद मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी