किसानों ने खेतों में देखा तकनीक का कमाल

गोंडा : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मंगलवार को उद्यान विभाग के दो दिवसीय प्रशिक्षण का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 10:46 PM (IST)
किसानों ने खेतों में देखा तकनीक का कमाल
किसानों ने खेतों में देखा तकनीक का कमाल

गोंडा : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मंगलवार को उद्यान विभाग के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन किसानों ने खेतों का भ्रमण किया। उद्यान निरीक्षक अनिल शुक्ल की अगुवाई में किसान मनकापुर के प्रगतिशील किसान अतुल ¨सह के फार्म हाउस गए। लाइन सोइंग विधि से बोए गए गेहूं की फसल देखी। पौधों की नर्सरी, केला सहित अन्य फसलों के बारे में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डा. राम लखन ¨सह ने कहा कि खेती में अच्छी पैदावार के लिए तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। कृषि विभाग आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान भी उपलब्ध करा रहा है। वैज्ञानिक डा. अर्चना ¨सह ने महिलाओं को खेती से जुड़ी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी