बिजली पोल टूटा, 20 घंटे गुल रही बत्ती

पचास हजार उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 11:38 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 05:05 AM (IST)
बिजली पोल टूटा, 20 घंटे गुल रही बत्ती
बिजली पोल टूटा, 20 घंटे गुल रही बत्ती

गोंडा : रविवार की रात कटराबाजार कर्नलगंज मार्ग पर 33केवी बिजली लाइन का पोल टूट गया। इससे क्षेत्र में 20 घंटे बत्ती गुल रही। पचास हजार उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा। लोगों को रतजगा करना पड़ा।

शनिवार को कर्नलगंज-कटराबाजार मार्ग पर लगे 33 केवी लाइन के पोल पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे पोल टूट गया। जिसके बाद बत्ती गुल हो गई। लोग गर्मी से बिलबिला उठे। भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य भवानी भीख शुक्ल ने बताया कि शनिवार शाम साढे सात बजे से बिजली काट दी गई। अभियंताओं को कई बार फोन किया गया है। लेकिन, जिम्मेदार बेफ्रिक रहे। बौनापुर गांव के दद्दू पांडे ने कहा मिट्टी के तेल की आपूर्ति बंद हो गई है। कटौती होने पर बहुत दिक्कत होती है। अवर अभियंता मुहम्मद आरिफ ने बताया कि पोल समय से सही करा दिया गया था लेकिन, उपकेंद्र पर तकनीकी समस्या आ गई। इससे आपूर्ति बाधित रही।

chat bot
आपका साथी