सैनिक को गोली मारने के मामले में आठ नामजद

र परसपुर (गोंडा) सैनिक पर गोली चलाने वाले आठ आरोपियों पर पुलिस ने पिता की तहरीर पर बुधवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। सैनिक शि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 10:00 PM (IST)
सैनिक को गोली मारने के मामले में आठ नामजद
सैनिक को गोली मारने के मामले में आठ नामजद

गोंडा : सैनिक को गोली मारने के मामले में आठ आरोपितों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना गत दिनों परसपुर थाना क्षेत्र में हुई थी।

सैनिक शिवबक्श सिंह उर्फ सिब्बू के पिता करुणपाल सिंह निवासी सरस्वती शिशु मंदिर ने तहरीर देकर कहा कि उनका पुत्र सेना में कार्यरत है। अवकाश लेकर घर आया था। मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे मोटर साइकिल से पंडित को बुलाने पूरे बल्देव पंडित गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के समीप नहर पुलिया पर कई लोग मोटर साइकिल लिए खड़े थे। पुरानी रंजिश को लेकर उन लोगों ने उसे रोककर जान से मारने धमकी देते हुए तमंचे से फायर कर दिया। गोली पेट में लगने से सिब्बू घायल हो गया। ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर मोटर साइकिल छोड़कर तमंचा से फायर करते हुए फरार हो गए। घायल पुत्र का इलाज लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में हो रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्शन सिंह, रणधीर सिंह, सोनू सिंह, गूड्डू सिंह निवासी परसन पुरवा चरौंहा, लवकुश सिंह निवासी राजाटोला, राज सिंह, धर्मेंद्र सिंह निवासी पड़रिया राजापुर व विवेक सिंह निवासी मरचौर समेत कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी