भाजपाइयों के घर लगाया झंडा-स्टीकर, गिनाईं उपलब्धियां

मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान अंतर्गत आज नगर मंडल के सिविल लाइन सेक्टर में पार्टी के महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर पार्टी का स्टीकर और झंडा लगाया गया/ इसके साथ ही साथ प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 11:19 PM (IST)
भाजपाइयों के घर लगाया झंडा-स्टीकर, गिनाईं उपलब्धियां
भाजपाइयों के घर लगाया झंडा-स्टीकर, गिनाईं उपलब्धियां

गोंडा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के क्रम में बुधवार को नगर मंडल के सिविल लाइंस सेक्टर में पार्टी के महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर पार्टी का स्टीकर और झंडा लगाया गया। साथ ही साथ प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा लाभान्वित परिवारों को चिन्हित कर उनसे संपर्क भी किया गया। मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के जिला प्रमुख व जिला मंत्री अनुपम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मधुबाला वर्मा, नगर उपाध्यक्ष बीना राय, सोनी ¨सह, मिथिलेश तिवारी, मंजू चौरसिया, पूजा कश्यप, पूनम मिश्रा, अन्नू पांडे, दिनेश कश्यप, मनीष द्विवेदी, दिनेश निषाद, संतोष ¨सह, अविनाश जायसवाल, सेक्टर संयोजक सुमित मिश्र शामिल रहे।

दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. पुष्कर मिश्र ने धानेपुर, बाबागंज सहित कई क्षेत्रों में सभा कर भाजपा की नीतियों व उपलब्धियों को गिनाया। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने क्षेत्र के विकास व किसानों के लिए जो कर दिया वह अन्य सरकारें कई वर्षों में नहीं कर सकीं।

chat bot
आपका साथी