आठ के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा

गोंडा: न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पंकज कुमार, संदीप कुमार, बावन कुमार व उनकी पत्नी, मिश्रा कुमार व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 11:07 PM (IST)
आठ के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा
आठ के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा

गोंडा: न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पंकज कुमार, संदीप कुमार, बावन कुमार व उनकी पत्नी, मिश्रा कुमार व उनकी पत्नी, बड़कऊ व प्रिया निवासी ग्राम बौडिहन पुरवा के खिलाफ अपहरण एवं जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

काशीपुर निवासिनी पुष्पा देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके पिता की मात्र दो संतानें थीं। जिसमें वह और उसका भाई परशुराम है। उसे जानकारी हुई कि उसका भाई कई दिनों से घर पर नहीं है। वह इसका पता लगाने काशीपुर गई लेकिन वह नहीं मिला। 25 दिसंबर 2016 को उसे पता चला कि बड़कऊ ने उसके पिता के नाम दर्ज भूमि को भी अपने नाम दर्ज करा लिया है। वह दोनों मामले की जानकारी के लिए गांव गई तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसे भगा दिया। कोतवाल अंगद राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी