बीमारियों ने छीना बाढ़ पीड़ितों का सुकून

गोंडा: बाढ़ के बाद अब बीमारियों ने पीड़ितों का सुकून छीन लिया है। पानी घट रहा है और बीमारियां बढ़ रही

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 11:52 PM (IST)
बीमारियों ने छीना बाढ़ पीड़ितों का सुकून

गोंडा: बाढ़ के बाद अब बीमारियों ने पीड़ितों का सुकून छीन लिया है। पानी घट रहा है और बीमारियां बढ़ रही हैं। महज तीन गांव में ही करीब दो सौ लोग बीमार हैं। दोनो नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे पहुंच गई हैं। शुक्रवार को भी नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। बाढ़ कार्यखंड के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर घाघरा खतरे के निशान से 77 व अयोध्या में सरयू नदी 101 सेमी. नीचे पहुंच गई है। घाघरा नदी में सिर्फ 61 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। बाढ़ के पानी से निजात पाने के बाद अब लोग जुकाम, बुखार, सरदर्द व पेट दर्द से परेशान हैं। ग्राम नकहरा के प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता ने बताया कि गांव के गुड़िया, पंचम, किरन, दिव्यांशु, अंशुल सहित करीब सौ लोग बीमारियों से पीड़ित हैं।

वही ग्राम घरकुइंया के प्रधान प्रतिनिधि कौशलेंद्र प्रताप ¨सह उर्फ गब्बू ¨सह ने बताया कि गांव में उपेंद्र प्रताप ¨सह, मुकुल, नगीना, राजाराम, नान्हू, गुरचरन, केशव एवं छब्बादेई समेत 60 लोग बीमारियों से परेशान हैं। ग्राम प्रधान रेक्सड़िया ध्रुवराज यादव ने बताया कि उनके यहां भी करीब एक दर्जन लोग बुखार जुकाम से पीड़ित है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पहले दो चार दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। लेकिन अब कोई पीड़ितों का हाल पूछने नहीं आ रहा है। वहीं शुक्रवार को हुई बारिश ने प्रभावित लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी है। प्रभावित इलाकों में पशुओं के चारे का संकट बढ़ता जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डा. पीएन राय ने बताया कि पाल्हापुर सब स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप का संचालन किया जा रहा है। और बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम बराबर जा रही है। उन्होंने बताया कि पानी में डालने के लिए क्लोरिन गोली व जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित मरीजों के लिए दवाएं दी जा रही है।

शुक्रवार को नदियों का जलस्तर

नदी खतरे का निशान जलस्तर

घाघरा 106.070 105.306

सरयू 92.730 91.720

घाघरा नदी में डिस्चार्ज पानी-61125 क्यूसेक

नोट: जलस्तर मीटर है।

chat bot
आपका साथी