विधवा से दुष्कर्म, चेहरे पर चाकुओं से वार

गोंडा : मंगलवार की रात द¨रदों ने एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसका चेहरा ब

By Edited By: Publish:Wed, 01 Apr 2015 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2015 11:28 PM (IST)
विधवा से दुष्कर्म, चेहरे पर चाकुओं से वार

गोंडा : मंगलवार की रात द¨रदों ने एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसका चेहरा बिगाड़ने के लिए चाकुओं से वार किया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में ससुर की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति तहरीर में कहा कि उसके बेटे की चार वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसकी बहू व पूरा परिवार साथ रहता है। उसके बहू की तबियत खराब थी। वह शौच के लिए रात करीब साढ़े सात बजे गई थी। गांव के दो दबंग वहां पहले से ही घात लगाए बैठे थे। उन्होंने महिला को दबोच लिया और पास में एक स्कूल में ले गए। वहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके आभूषण भी नोच ले गए। यही नहीं, चेहरे व शरीर पर चाकुओं से कई वार किए। काफी खून बहने से वह बेहोश हो गई। द¨रदे उसे मरा समझकर भाग निकले। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। रात करीब साढ़े नौ बजे परिजनों व ग्रामीणों को स्कूल के पास पड़ी मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के मुताबिक उसके चेहरे पर चाकू से होना प्रतीत हो रहा है। शीघ्र ही पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता के ससुर की तहरीर पर पवन कुमार व विनोद कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व लूट किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म होने की पुष्टि हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी