ठंडा रहा शनिवार, हर कोई बेहाल

गोंडा: सर्दी का सितम अब भारी पड़ने लगा है। शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा। पारा सामान्य से 3.2 डिग्री स

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 12:21 AM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 12:21 AM (IST)
ठंडा रहा शनिवार, हर कोई बेहाल

गोंडा: सर्दी का सितम अब भारी पड़ने लगा है। शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा। पारा सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। हर कोई ठंड से कांपता नजर आया, बावजूद इसके शहर में अलाव की फाइल टेंडर में फंसी हुई है। वैसे प्रशासन करीब आधा दर्जन स्थानों पर अलाव जलवाने की बात तो कह रहा है, लेकिन व्यवस्था नदारद है। न तो कहीं पर अलाव दिख रहा है, न ही ठंड से बचाव के लिए अन्य कोई इंतजाम नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। ठंड के कारण बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश है।

दिसंबर की शुरूआत से शुरू हुई मौसम की मार लोगों पर भारी पड रही है। शनिवार का दिन लोगों के लिए परेशानी भरा रहा। सुबह से लेकर शाम तक लोग ठंड का सितम सहते रहे। दिन भर गलन भरी ठंड रही। जिससे हर कोई बेहाल नजर आया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। बच्चे स्कूल तो गये, लेकिन वह ठंड से कांपते रहे। कई स्कूलों में तो बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था स्कूल स्तर पर कराई गई। वैसे ठंड से बचाव के लिए अब तक सरकारी प्रयास बस रस्म अदायगी तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। नगर पालिका परिषद में अलाव का मामला अभी टेंडर में ही उलझा हुआ है। वैसे नगर पालिका प्रशासन शहर में आधा दर्जन स्थलों पर अलाव जलवाने की बात कह रहा है। वैसे कृषि वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र ¨सह की मानें तो शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान पर एक नजर

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

15 दिसंबर 21.3 10.3

16 दिसंबर 20.2 10.8

17 दिसंबर 21.4 10.6

18 दिसंबर 21.1 6.7

19 दिसंबर 20.9 7.7

20 दिसंबर 18.7 4.8

सरकारी दफ्तरों में रही खामोशी

- ठंड का असर सरकारी कार्यालयों पर दिखा। सरकारी दफ्तर तो खुले, लेकिन अधिकारी हो या कर्मचारी सभी अलाव की तलाश में थे। विकास भवन में तीसरी मंजिल पर कर्मी रद्दी जलाकर हाथ सेंकते नजर आये। यहीं हाल कई अन्य सरकारी विभागों का भी रहा।

chat bot
आपका साथी