इंक्रीमेंट न मिलने से उग्र हुए कर्मचारी, रेल पुल का निर्माण ठप

जासं, गाजीपुर : गंगा नदी पर बना रेल सह रोड ब्रिज का काम पिछले चार दिनों से पूरी तरह ठप है। दो वर्षों से यहां काम कर रहे करीब 150 कर्मचारियों को उनका इंक्रीमेंट नहीं मिल रहा है। इससे कर्मचारी अब काफी उग्र हो गए हैं और पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 09:57 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 10:11 PM (IST)
इंक्रीमेंट न मिलने से उग्र हुए कर्मचारी, रेल पुल का निर्माण ठप
इंक्रीमेंट न मिलने से उग्र हुए कर्मचारी, रेल पुल का निर्माण ठप

जासं, गाजीपुर : गंगा नदी पर बना रेल सह रोड ब्रिज का काम पिछले चार दिनों से पूरी तरह ठप है। दो वर्षों से यहां काम कर रहे करीब 150 कर्मचारियों को उनका इंक्रीमेंट नहीं मिल रहा है। इससे कर्मचारी अब काफी उग्र हो गए हैं और पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं। मेदनीपुर स्थित प्लांट पर सभी कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक हमें बढ़ी हुई राशि नहीं मिलेगी, हमारा हड़ताल जारी रहेगा।

गंगा पर बन रहा रेल सह रोड पुल रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। करीब 22 सौ करोड़ की लागत से इस पुल को कई एजेसियां मिल कर बना रहीं हैं। इसमें एसपी ¨सघला द्वारा पुल का पाया बनाया जा रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व सभी कर्मचारियों के पगार में इजाफा हुआ। वह अब तक उनको मिल नहीं रहा है। बीते मार्च माह में कर्मचारियों ने मांग की तो आश्वासन देकर छोड़ दिया गया। इस तरह कर्मचारियों को बार-बार आश्वासन दिया जाता रहा। बीते माह लिखित आश्वासन मिला कि 15 दिसंबर को सभी को एरियर बनाकर दे दिया जाएगा। इसपर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मेदनीपुर स्थित प्लांट सभी कर्मचारी इकट्ठा हुए जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिए। यह देख अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना प्रोजेक्ट डायरेक्टर को दी। इस दौरान कर्मचारियों को आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन वह माने नहीं। इस मौके पर डीपीएम सुनील कुमार ¨सह, मेकनीकल इंजीनियर मयंक जैन, नरेंद्र कुमार दुबे, देवेंद्र कुमार, विजय कुमार सहित सभी सैकड़ों कर्मचारी रहे। प्रोजेक्ट मैनेजर विजय विनोद सैनी ने बताया कि चार दिन से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उनकी मांग जायज है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी