विद्युत कर्मियों को वितरित किया तिरंगा

विद्युत कर्मियों को वितरित किया तिरंगा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 07:47 PM (IST)
विद्युत कर्मियों को वितरित किया तिरंगा
विद्युत कर्मियों को वितरित किया तिरंगा

विद्युत कर्मियों को वितरित किया तिरंगा

विद्युत कर्मियों को वितरित किया तिरंगा

दिलदारनगर: आजादी के दिवानों को सलामी हर घर तिरंगा अभियान के लिए उपकेंद्र परिसर में अवर अभियंता तापस कुमार ने विद्युत कर्मियों को तिरंगा का वितरण किया। इसी के साथ इनकों शपथ दिलाई गई कि सभी अपने घरों पर व अपने पास पड़ोस के घरों पर तिरंगा 13 से 17 अगस्त तक फहराएंगे। सभी लोगों का यह कर्तव्य बनता है कि वे राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दें। देश का नागरिक होने के कारण इस अभियान में सबको जुड़ कर इसे पूरा करना है। इस मौके पर कपिल मुनि, अरविंद सिंह, राजेंद्र, इमरान आदि शामिल रहे।

---

ग्रामीणों को वितरित किया तिरंगा

सिधौना: औड़िहार ग्राम पंचायत सचिवालय में मंगलवार को राजन सिंह द्वारा ग्राम सभा के लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किया गया। इस अवसर पर कहा कि हम सभी देशवासियों का फर्ज है कि देश के सम्मान में हम अपने घर पर तिरंगा को फहराए। गंगा किनारे स्थित सचिवालय में भारत माता की जय वंदेमातरम् के जयकारे लगते रहें। इस अवसर पर गोलू सिंह, सेराज अंसारी, साबिर अंसारी, राजाराम यादव, रिशु सिंह, राहुल सिंह, मनीष पाठक आदि शामिल रहे।

-----

बच्चों ने रैली निकाल किया आह्वान

जखनिया: आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने के लिए यूनिट लीडर संतोष कुशवाहा के ने श्रीराम स्काउट दल के स्काउट गाइड बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या मनिहारी से निकाला। बच्चों ने ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा‘ झंडा ऊंचा रहे हमारा‘ और वीर तुम बढे़ चलो, धीर तुम बढे़ चलों को गाकर लोगों में देशासेवा का जोश भर दिया। 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के अंतर्गत अपने-अपने घरो में राष्ट्रीय ध्वज फहराये। इस दौरान मनोज प्रजापति, रामलखन यादव, मोहम्मद मुमताज अंसारी, यशवंत राम, गोविन्द चौहान, कमलेश राम, छोटेलाल कश्यप, मोहन वर्मा, रानी देवी, शांती देवी, रमेश राजभर, अभिमन्यु राजभर आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी