भाजपा में सबसे निचले समुदाय का बढ़ा है कद : डा. संजय गौड़

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय गौड़ ने पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को स्वागत समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से समाज का सबसे निचला एवं संसाधन विहीन समुदाय खुशहाल है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:59 PM (IST)
भाजपा में सबसे निचले समुदाय का बढ़ा है कद : डा. संजय गौड़
भाजपा में सबसे निचले समुदाय का बढ़ा है कद : डा. संजय गौड़

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय गौड़ ने पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को स्वागत समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से समाज का सबसे निचला एवं संसाधन विहीन समुदाय खुशहाल है। भाजपा ही सभी वर्गों का ध्यान देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में आठ अनुसूचित जनजाति के मंत्रियों को शामिल किया गया है। यह समाज के लोगों के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को भ्रमित करने वाले यह लोग अपने परिवार के अलावा किसी की भलाई नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एससीएसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए. लेकिन जुर्म और अपने हक से कभी किसी से समझौता नहीं करना चाहिए. जिलाध्यक्ष लालजी गोड़ ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के उत्थान का मार्ग एवं राजनीति भाजपा के नेतृत्व में मजबूत हुई है। प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय गौड का माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। विजेंद्र राय, ओम प्रकाश राम, विनोद खरवार, जितेंद्र गौड़, शैलेश राम, दीनानाथ खरवार, संतोष कश्यप, पंचदेव गौड़, गोपाल खरवार आदि थे। संचालन संतोष कश्यप ने किया।

chat bot
आपका साथी