सुरक्षित रखा जाएगा वीवी पैट का स्लीप कलेक्शन बाक्स

जासं गाजीपुर लोकसभा चुनाव में पहली बार जनपद के सातों विधानसभा में इस्तेमाल की जाने वाली वीवी पैट मशीनों के कलेक्शन बाक्स में बंद वोटर स्लीप की भी गणना होगी। जबकि वोटर स्लिप की गणना से ईवीएम में दर्ज वोटों की मतगणना से कोई लेना- देना नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 05:19 PM (IST)
सुरक्षित रखा जाएगा वीवी पैट का स्लीप कलेक्शन बाक्स
सुरक्षित रखा जाएगा वीवी पैट का स्लीप कलेक्शन बाक्स

जासं, गाजीपुर : लोकसभा चुनाव में पहली बार जनपद के सातों विधानसभा में इस्तेमाल की जाने वाली वीवी पैट मशीनों के कलेक्शन बाक्स में बंद वोटर स्लीप की भी गणना होगी। जबकि वोटर स्लिप की गणना से ईवीएम में दर्ज वोटों की मतगणना से कोई लेनादेना नहीं है। इसके बाद वीवी पैट बाक्स को भी ईवीएम के साथ स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया जाएगा।

अगर कोई मतदाता गणना के छह महीने में ईवीएम में दिए गए अपने वोट को लेकर चुनौती पेश करता है तो उसका निस्तारण कलेक्शन बाक्स की वोटर स्लीप से होगा। मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ वोटर वेरिफिशिएबुल पेपर आडिट ट्रेलर (वीवीपैट) का प्रयोग हो रहा है। वोटिग के सात सेकंड बाद तक वीवी पैट से निकली वोटर स्लिप पर ईवीएम में दबाए गए बटन पर मौजूद प्रत्याशी विवरण के साथ मतदाता का वोटर लिस्ट में दर्ज क्रमांक भी अंकित हो जाएगा। इसके बाद में यह स्लिप कलेक्शन बाक्स में चली जाएगी। कलेक्शन बाक्स को ईवीएम व वीवीपैट के साथ ही सीलबंद कर पीठासीन अधिकारी द्वारा स्ट्रांग रूम में जमा करा दी जाएगी। आयोग के निर्देश पर इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी