सात छात्राओं को मिला विशिष्ट रेंजर सम्मान

गाजीपुर राजकीय महिला पीजी कालेज के Þप्रज्ञा रेंजर टीमद्वारा स्काउ¨टग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिवस Þ¨चतन दिवसके रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 09:43 PM (IST)
सात छात्राओं को मिला विशिष्ट रेंजर सम्मान
सात छात्राओं को मिला विशिष्ट रेंजर सम्मान

जासं, गाजीपुर : राजकीय महिला पीजी कालेज के Xह्नह्वश्रह्ल;प्रज्ञा रेंजर टीम'द्वारा स्काउ¨टग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिवस Xह्नह्वश्रह्ल;¨चतन दिवस'के रूप में मनाया गया। रेंजर शिखा यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। ज्योति पांडेय, शिखा यादव, ऐमन बानो, स्नेहा राय, नूतन पासवान, रीमा यादव एवं प्रीति ¨सह को Xह्नह्वश्रह्ल;विशिष्ट रेंजर सम्मान'से सम्मानित किया गया।

रेंजर छात्राओं ज्योति पांडेय, प्रीति ¨सह, अंजली राय, शिवानी गुप्ता ने अपने अनुभव, सीख, जीवन में आए सार्थक परिवर्तनों, हाबी एवं कौशल, नेतृत्व क्षमता आदि के विकास को रेखांकित किया। रेंजर प्रभारी ने महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर टीम द्वारा वर्षभर की विभिन्न गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत की। प्राचार्य ने रोवर रेंजर के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित मूट प्रतियोगिता, विश्वविद्यालय समागम के पुरस्कार तथा विगत वर्ष के निपुण प्रमाण पत्र वितरित किए। प्राचार्य प्रो. डा. सविता भारद्वाज ने स्काउट गाइड के लक्ष्य एवं संकल्प को पूरा करने का आह्वान रेंजर छात्राओं से किया। डा. शंभू शरण प्रसाद ने रेंजर के गठन के उद्देश्य एवं उसकी वर्तमान जीवन में प्रासंगिकता को सउदाहरण प्रस्तुत किया। इसमें पर डा. सत्येंद्र ¨सह, डा. कौशल कुमार श्रीवास्तव, डा. अकबर, डा. सारिका ¨सह, डा. पूजा ¨सह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी