निरोगी जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी

जागरण संवाददाता जमानियां (गाजीपुर) प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:13 PM (IST)
निरोगी जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी
निरोगी जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी

जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर) : प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा ने विस के एक दर्जन गांव में पौधरोपण किया गया। देवल गांव स्थित बाबा कीनाराम मठ में विधायक सुनीत सिंह ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि स्वस्थ व निरोगी जीवन के लिए पर्यावरण का निर्मल होना अत्यंत जरूरी है। निर्मल पर्यावरण से ही स्वच्छ ऑक्सीजन प्राप्त होता है। इसलिए वृक्षों का होना जरूरी है।

पौधारोपण करने के बाद व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वो उनकी देखभाल अवश्य करें। पौधों के वृक्ष बनने तक पौधों की परवरिश बच्चों की तरह करें। जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अश्वनी राय के नेतृत्व में पचोखर, निरहु कापूरा, लहुवार, टिसौरा, ढ़ढ़नी, सरैला, देहुढ़ी, गायघाट व महली सहित अन्य गांवों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, प्रह्लाद सिंह, बाल कृष्ण त्रिवेदी, वेद प्रकाश राय, अमित, रविकांत, तेजबहादुर सिंह, बलिराम, सोनू गुप्ता आदि थे।

chat bot
आपका साथी