सड़क हादसे में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत

जासं मनिहारी (गाजीपुर) सड़क दुर्घटना में घायल शादियाबाद थाना क्षेत्र के गोपपुर सरायगोकुल निवासी आर्मी जवान सुमीत सिंह उर्फ मोनू (22) की बीते 13 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 04:52 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत

जासं, मनिहारी (गाजीपुर) : सड़क दुर्घटना में घायल शादियाबाद थाना क्षेत्र के गोपपुर सरायगोकुल निवासी आर्मी जवान सुमित सिंह उर्फ मोनू (22) की बीते 13 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य बरेली के लिए रवाना हो गए। वहीं महिलाओं के करूण-क्रंदन से पूरे गांव में मातम छा गया।

पांच जून 2015 को सुमित सिंह आर्मी में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती बरेली में थी। वे बीते 12 दिसंबर को बरेली से कटरा बाइपास रोड पर ड्यूटी के लिए अन्य जवानों के साथ सेना के वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रही ट्रक व सेना के वाहन में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सुमित सिंह उर्फ मोनू व एक और जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने घायल दोनों जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बीते 13 दिसंबर को इलाज के दौरान सुमित सिंह की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर परिवार के सदस्य बरेली के रवाना हो गए। परिजनों ने जवान का पार्थिव शरीर देर रात तक गांव पहुंचने की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी