¨सचाई विभाग के तीन कर्मचारियों को बनाया बंधक

जासं, मनिहारी (गाजीपुर): नहर का पानी टेल तक न पहुंचने से आक्रोशित किसानों का गुरुव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 10:09 PM (IST)
¨सचाई विभाग के तीन कर्मचारियों को बनाया बंधक
¨सचाई विभाग के तीन कर्मचारियों को बनाया बंधक

जासं, मनिहारी (गाजीपुर): नहर का पानी टेल तक न पहुंचने से आक्रोशित किसानों का गुरुवार को सब्र का बांध टूट गया। वह बद्धूपुर पंप कैनाल परिसर में ¨सचाई विभाग के तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिए। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर परिसर में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। अधिशासी अभियंता एसपी ¨सह के आश्वासन पर किसानों ने करीब दो घंटे बाद कर्मचारियों को मुक्त किया। चेताया कि जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसान संगठन स्वराज अभियान ने भी आंदोलन का समर्थन किया।

तीन वर्षों से नहर में पूरी क्षमता से पानी नहीं आ रहा है। इसका मुख्य कारण कई जगहों पर नहर में लगा फाटक का टूटना है। वर्षों से टेल तक पानी न पहुंचने से आक्रोशित किसान सुबह बद्धूपुर पंप कैनाल परिसर में पहुंचे। इसके बाद धरना-प्रदर्शन करने लगे। सूचना के बाद भी कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचे तो आक्रोशित किसानों ने ¨सचाई विभाग के तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने आरोप लगाया कि ¨सचाई विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र की हजारों एकड़ भूमि सूख रही है। छपरी के पास नहर का फाटक टूटने के कारण पानी मंगई नदी में बर्बाध हो रहा है। बद्धूपुर पंप कैनाल के पास तीन वर्षों से फाटक टूट जाने के कारण ¨सचाई नहीं हो पा रही है। किसान संगठन स्वराज अभियान के जिला संयोजक रमेश कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराकर ही दम लिया जाएगा। इधर, कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर अधिशासी अभियंता एसपी ¨सह मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही किसान नारेबाजी करने लगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने बधंक बनाए गए कर्मचारियों को मुक्त किया। धरना-प्रदर्शन में प्रधान हरिकेश यादव, प्यारे लाल, ¨रकू दूबे, गुड्डू राजभर, उपेंद्र यादव, प्रमोद ¨सह, अतुल ¨सह, शिवमूरत यादव, रामजी गौड़, दुखन्ती कुशवाहा, योगेश पांडेय, संजय यादव, रामकेर आदि शामिल थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव व संचालन प्रधान आकाश राजभर ने किया। टूटे फाटकों की होगी मरम्मत

24 घंटे के अंदर सभी टूटे फाटक की मरम्मत कराई जाएगी। तीन दिनों के अंदर टेल तक पानी पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

- एसपी ¨सह, अधिशासी अभियंता, देवकली खंड द्वितीय।

chat bot
आपका साथी