हिदी फिल्मों में अमिट छाप छोड़ सकता है गाजीपुर

जागरण संवाददाता बारा (गाजीपुर) गाजीपुर भी जल्द ही हिदी फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ सकता है। जमनियां तहसील के उधरनपुर ग्राम निवासी प्रशांत राय जल्द ही हिदी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी हिदी फिल्म दीनदयाल एक युग पुरुष जल्द रिलीज होने वाली है। इसके साथ वह फिल्म सरोजिनी नायडू में भी नजर आएंगे जिसमें वह रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म के लेखक धीरज मिश्र व निर्देशक आकाश नायक हैं। इसकी शूटिग गाजीपुर इलाहाबाद और मुंबई में होगी। अपने कैरियर की शुरुआत प्रशांत ने मॉडलिग से की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 05:23 PM (IST)
हिदी फिल्मों में अमिट छाप छोड़ सकता है गाजीपुर
हिदी फिल्मों में अमिट छाप छोड़ सकता है गाजीपुर

जागरण संवाददाता, बारा (गाजीपुर) : गाजीपुर भी जल्द ही हिदी फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ सकता है। जमनियां तहसील के उधरनपुर ग्राम निवासी प्रशांत राय जल्द ही हिदी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी हिदी फिल्म दीनदयाल एक युग पुरुष जल्द रिलीज होने वाली है। इसके साथ वह फिल्म सरोजिनी नायडू में भी नजर आएंगे जिसमें वह रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म के लेखक धीरज मिश्र व निर्देशक आकाश नायक हैं। इसकी शूटिग गाजीपुर, इलाहाबाद और मुंबई में होगी। अपने कैरियर की शुरुआत प्रशांत ने मॉडलिग से की। वह मिस्टर मुंबई भी रह चुके हैं। अपने कैरियर में वह धीरज मिश्र का योगदान सर्वाधिक अधिक मानते हैं उनकी वजह से उन्हें फिल्म का ऑडिशन देने मिला और वह चुन लिए गए। लॉक डाउन में फिलहाल प्रशांत अपने गांव मे हैं। हालात सामान्य होने पर सीधे सरोजिनी की शूटिग के लिए मुंबई जाएंगे।

chat bot
आपका साथी