शेरपुर कला में सिलेंडर फटने से चार लोग झुलसे

क्षेत्र के शेरपुर कला में रविवार को गैस सिलेंडर ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:09 PM (IST)
शेरपुर कला में सिलेंडर फटने से चार लोग झुलसे
शेरपुर कला में सिलेंडर फटने से चार लोग झुलसे

जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर) : क्षेत्र के शेरपुर कला में रविवार को गैस सिलेंडर फटने से तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राय के अनुज व बीएसएफ के जवान पंकज राय, उनकी पत्नी अंजना राय, मां अरुंधति राय तथा उनकी चाची शशिबाला राय गंभीर रूप से झुलस गए। इससे अपरातफरी मच गई। आनन-फानन सभी को उपचार के लिए मऊ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

त्रिपुरा में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान पंकज राय छुट्टी में गत 11 सितंबर को अपने पैतृक गांव शेरपुर कला आए हुए थे। रविवार को किसी को भेजकर वे गैस सिलेंडर मंगवाए और छत पर रखवाए। वहीं पहले से ही अन्य सिलेंडर में लगे चूल्हे पर पंकज की पत्नी अंजना राय चाय बना रही थीं। आया हुआ नया सिलेंडर जैसे ही वहां रखा गया उसमें आग पकड़ ली। सिलेंडर जलते देख उसे बुझाने के प्रयास में पंकज राय उनकी मां व चाची भी पहुंच गईं। इतने में सिलेंडर फट गया और उसकी चपेट में आकर वहां मौजूद चारों लोग झुलस गए। अंजना राय सबसे अधिक झुलसी हैं। सूचना पाकर नीरज राय भी गांव पहुंच गए और अपने अनुज पंकज राय सहित सभी झुलसे स्वजनों के बेहतर इलाज कराने में जुट गए। बताया जा रहा है कि नया सिलेंडर पहले से ही लीक कर रहा था, लेकिन किसी को इसका पता नहीं चला। जैसे ही वह आग के नजदीक रखा गया, उसमें आग लग गई। सिलेंडर फटने के साथ हुए तेज धमाके से आसपास के लोग किसी अनहोनी से सहम गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

chat bot
आपका साथी