डीएम ने 100 महिलाओं को दिया नारी सुरक्षा प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता गाजीपुर मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन) प्रथम चरण का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:13 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:13 PM (IST)
डीएम ने 100 महिलाओं को दिया नारी सुरक्षा प्रमाण पत्र
डीएम ने 100 महिलाओं को दिया नारी सुरक्षा प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वावलंबन) प्रथम चरण कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पंचायत सभागार में 100 महिलाओं को मिशन शक्ति का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा व स्वावलंबन के लिए जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में विभिन्न महिलओं एवं बालिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के बालिकाओं ने गीत नाट्य भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर होने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने महिला एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम 2021 तक चलाया जायेगा। जिस उद्देश्य से नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति प्रारंभ किया गया है, अभी भी हमारे समाज में बेटे और बेटियों में अंतर माना जाता है जो नहीं होना चाहिए, इसी सोच को बदलने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने सभी महिलाओं से अपील किया कि सुरक्षा के लिए जितनी हेल्पलाइन नंबर दिये गये हैं उसे हमेशा याद रखें। नारी सुरक्षा के संबंध में प्रत्येक थाने व सभी तहसीलों एवं ब्लाक स्तर पर महिला हेल्पडेस्क, विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबर जैसे- 1090-वीमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन एवं 102-स्वास्थ्य सेवा निर्धारित की गयी है। अंत में उपस्थित महिला व पुरुषों को मिशन शक्ति पर शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र के एसीटी, वन स्टाप सेंटर

तथा मिशन शक्ति से संबंधित अधिकारी व महिलायें उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी