स्थापना दिवस पर सजा राम दरबार

नगर के शाहनिन्दा स्थित तपोभूमि संकटमोचन नया श्रीहनुमान मंदिर के वार्षिक स्थापना दिवस महोत्सव पर शुक्रवार को हवन-पूजन किया गया। मंदिर परिसर को विद्युत झालरों से सजाया गया। हनुमानजी की मूर्ति व राम दरबार की सजावट देख लोग मंत्रमुग्ध हो रहे थे। मंदिर पर कीर्तन का क्रम बना रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 11:05 PM (IST)
स्थापना दिवस पर सजा राम दरबार
स्थापना दिवस पर सजा राम दरबार

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : नगर के शाहनिन्दा स्थित तपोभूमि संकटमोचन नया श्रीहनुमान मंदिर के वार्षिक स्थापना दिवस महोत्सव पर शुक्रवार को हवन-पूजन किया गया। मंदिर परिसर को विद्युत झालरों से सजाया गया। हनुमानजी की मूर्ति व राम दरबार की सजावट देख लोग मंत्रमुग्ध हो रहे थे। मंदिर पर कीर्तन का क्रम बना रहा। दोपहर बाद भंडारा में दूर दराज से आए संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उनकी विदाई की गई। भंडारा देर रात तक चला। पुजारी सदानंद दास, शंभू यादव, गोपी पांडेय, धर्मेद्र यादव, निलेश राय, शिवमुनी यादव, देवनाथ यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी