शहीद के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री, बंधाया ढाढ़स

जासं बिरनो (गाजीपुर) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शुक्रवार को शहीद विनोद राजभर के गांव भवरहां (दुदवांपर) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां शहीद के परिजनों से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:58 PM (IST)
शहीद के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री, बंधाया ढाढ़स
शहीद के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री, बंधाया ढाढ़स

जासं, बिरनो (गाजीपुर) : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शुक्रवार को शहीद विनोद राजभर के गांव भवरहां (दुदवांपर) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। विनोद की शहादत पर हम सभी को गर्व है।

कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया कि परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-29 व बिरनो से गांव तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिसे शहीद के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा उनके नाम से गेट व उनकी प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएगी। यही नहीं शहीद के दोनों पुत्रों की पढ़ाई की पूरी व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीणों ने शहीद के शव यात्रा में डीएम व एसपी के न आने की शिकायत भी कैबिनेट मंत्री से की। इस पर उन्होंने पूरी जानकारी शासन को देने का आश्वासन दिया। उन्होंने शहीद के पिता तिलकधारी राजभर व पत्नी पूनम देवी का ढांढ़स बंधाया। इस मौके पर भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू, संतोष सिंह, गुड्डू राजभर, राजेश भारद्वाज, रामहित राम, योगेंद्र शर्मा, शैलेश पांडेय, संकठा मिश्रा, प्रदीप राजभर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी