गांजा व तमंचा के साथ आरोपित गिरफ्तार

स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह पांच बजे ताजपुर मोड़ से टिसौरा गांव निवासी संजय राय राजभर को एक किलो सौ ग्राम अवैध गांजा एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Dec 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 11 Dec 2021 05:30 PM (IST)
गांजा व तमंचा के साथ आरोपित गिरफ्तार
गांजा व तमंचा के साथ आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह पांच बजे ताजपुर मोड़ से टिसौरा गांव निवासी संजय राय राजभर को एक किलो सौ ग्राम अवैध गांजा, एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल सम्पूर्णानंद राय ने बताया कि उपनिरीक्षक नंदलाल कुशवाहा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोले में अवैध गांजा लेकर ताजपुर मोड़ गांव के पास खड़ा है, जो कहीं जाने के फिराक में है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ताजपुर मोड़ पहुंच कर चेकिग करने लगी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति प्लास्टिक का झोला लेकर पैदल आ रहा था, लेकिन पुलिस को देख वह भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

chat bot
आपका साथी