मंगलध्वनि, हंसी-खुशी के बीच एक दूजे के हुए 360 जोड़े

जागरण संवाददाता गाजीपुर नगर स्थित लंका मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 360 जोड़ों की शादी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 09:13 PM (IST)
मंगलध्वनि, हंसी-खुशी के बीच एक दूजे के हुए 360 जोड़े
मंगलध्वनि, हंसी-खुशी के बीच एक दूजे के हुए 360 जोड़े

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : नगर स्थित लंका मैदान में मंगलवार को बैंडबाजे पर थिरकते लोग, शहनाई की मंगलध्वनि के बीच लोगों का उत्साह देखने लायक था। मौका था, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन का। जिले भर से आए कुल 360 जोड़े इस दिन अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हुए। 36 जोड़ों में कहीं दूल्हा तो कहीं दुल्हन न आ सकी। गायत्री परिवार द्वारा विधि-विधान से विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल, सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, एसपी डा. ओम प्रकाश सिंह, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता सहित तमाम अधिकारियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को आर्शीवाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की। विवाह कार्यक्रम में दो मुस्लिम जोड़े और 358 हिदू जोड़े शामिल हुए।

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने आह्वान किया कि जो जोड़े वैवाहिक जीवन में बंधे हैं वह हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना‌र्न्तगत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा महिलाओं को शासन से 51 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत है। इसमें कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रुपये खाते के माध्यम से मौके पर ई-पेमेंट के माध्यम से भेजा जाता है। इसके साथ 10 हजार रुपये का सामान दिया जाता है। छह हजार साज-सज्जा, खानपान आदि पर खर्च होता है। जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राम बिलास यादव, डीडीओ भूषण कुमार आदि रहे। संचालन नेहरू युवा केंद्र के सुभाष प्रसाद ने किया।

--- सबसे अधिक बिरनो ब्लाक की हुई शादियां

भांवरकोल- 12

- सैदपुर - 6

-सादात -2 ,

-भदौरा -8

-मरदह - 48

- जखनियां -18

- देवकली -27

- मुहम्मदाबाद -8

- जमानियां - 19

- नपा जमानियां- 1

- कासिमाबाद- 43

- रेवतीपुर-13

- बिरनो -97

- सदर- 29

- नपा गाजीपुर- 1

- मनिहारी- 14

- करंडा -11

-बाराचवर-3

--- तैनात रही कई थानों की फोर्स

- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में होने वाली भीड़ को देखते हुए नगर कोतवाली, जंगीपुर, बिरनो, सुहवल व नोनहरा थाने की पुलिस तैनात रही। लंक ा मैदान के गेट पर ही बाहरी लोगों को रोक दिया जा रहा था। सामूहिक विवाह में जिनकी शादियां थीं, सिर्फ उनके स्वजनों को ही जाने दिया जा रहा था।

chat bot
आपका साथी