प्रतीकात्मक मछली पकड़कर प्रशासन को दिखाया आइना

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर) : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 06:22 PM (IST)
प्रतीकात्मक मछली पकड़कर प्रशासन को दिखाया आइना
प्रतीकात्मक मछली पकड़कर प्रशासन को दिखाया आइना

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर) : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रक्सहा-दिलदारनगर बाईपास मार्ग पर जलमग्न गड्ढा में प्रतीकात्मक मछली पकड़कर प्रशासन को आइना दिखाया। इस दौरान सांकेतिक धरना दिया भी दिया गया। सड़क की मरम्मत न होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष पशुराम राजभर ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में सड़कों के नाम पर केवल लूट खसोट किया गया है। इसके चलते जमानियां विधानसभा क्षेत्र में एक भी सड़क चलने के लायक नहीं है। रक्सहा- दिलदारनगर मार्ग देवल के रास्ते बिहार को जाता है। सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। बरसात होते ही उक्त सड़क से पूरी तरह आवागमन बंद हो जाएगा। इस समय में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भी पंद्रह जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन तय समय के अंदर भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं कर सके। धरना में पंचरत्न राय, निर्मावती, सीमा देवी, प्रमिला, त्रिलोकी, रामलाल, निजामुद्दीन, आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अशोक राजभर व संचालन रामदयाल राजभर ने किया।

chat bot
आपका साथी