मारपीट में आठ घायल, एक गंभीर

नंदगंज (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव में रविवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों

By Edited By: Publish:Sun, 04 Dec 2016 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2016 05:10 PM (IST)
मारपीट में आठ घायल, एक गंभीर

नंदगंज (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव में रविवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्रीति (22) को चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। 30 नवंबर को एक बारात में जाने को लेकर राजपूत पक्ष के लड़के ने यादव पक्ष के लड़के को मारपीट दिया। इसी खुन्नस को लेकर सुबह दस बजे दोनों लड़कों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष से लाठी डंडा निकल गया और ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट में राजेंद्र यादव के पक्ष से रूदल यादव (22), गीता यादव (40), प्रीती यादव (22) व दूसरे पक्ष से कालिका ¨सह (50), गुड़िया (46), मालती (40), जामवंती ¨सह (22) व मनोज (35) घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी