महिलाओं ने दिया धरने को समर्थन

गाजीपुर: जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव के सरजू पांडेय पार्क में चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए ग

By Edited By: Publish:Thu, 01 Dec 2016 04:56 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2016 04:56 PM (IST)
महिलाओं ने दिया धरने को समर्थन

गाजीपुर: जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव के सरजू पांडेय पार्क में चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए गुरुवार को महिलाएं पहुंचीं। किसानों और आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना देने का सातवां दिन था।

महिलाओं को लेकर समर्थन देने पहुंचीं साधना यादव ने कहा कि यदि बारह सूत्रीय मांगों पर जिला प्रशासन ध्यान नहीं देता तो जिलाधिकारी का घेराव कर उन्हें चूड़ी और कंगन भेंट किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। अन्यथा की स्थिति में हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगी। हरेंद्र यादव ने कहा कि सब्र का बांध अब टूट रहा है। अब लड़ाई सड़क पर उतर कर होगी। अब घेराव करने का फैसला लिया जा सकता है। जिसका परिणाम गंभीर होगा। धरने में सुशीला देवी, गीता, सरोज, मुन्नी, रामप्यारी, धरमौती, फूला देवी, सरोजा, अनिता, सोमरा देवी, कलावती, जूना, सोमारी, चंपा देवी, मनाती देवी, राजन प्रजापति, परवेज, सूर्य प्रकाश यादव, रामराज यादव, अशोक ¨सह, नागेंद्र यादव, अखिलेश यादव आदि प्रमुख लोग थे।

chat bot
आपका साथी