बाढ़ में डूबने से होमगार्ड जवान की मौत

रेवतीपुर(गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टी दयाराम निवासी होमगार्ड के जवान सुरेंद्र राय (48) क

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)
बाढ़ में डूबने से होमगार्ड जवान की  मौत

रेवतीपुर(गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टी दयाराम निवासी होमगार्ड के जवान सुरेंद्र राय (48) की रविवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घंटे भर बाद शव को बाहर निकाला। होमगार्ड के जवान की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घरवालों के अनुसार सुरेंद्र राय सुबह कुछ ग्रामीणों संग शौच के लिए हरिशंकरपुर मौजा स्थित अपने डेरे पर जा रहे थे। सड़क पर बाढ़ का पानी लगा था। पानी ज्यादा होने के चलते उन्हें गहराई का पता नहीं चल सका। वे अचानक गहरे पानी में समा गए। उनके साथी यह देख शोर-शराबा करने लगे। होमगार्ड के जवान की बाढ़ के पानी में डूबने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना मल्लाहों के आलावा एनडीआरएफ के जवानों को दिया। कुछ देर में पहुंचे जवानों ने शव को खोजकर बाहर निकाला। परिवार के लोगों को विश्वास था कि सुरेंद्र अभी ¨जदा हैं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां ललिता देवी व पत्नी माया का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र के तीन पुत्र हैं। उनकी मौत से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी।

chat bot
आपका साथी