तेज बारिश से सड़कें जलमग्न,लगा जाम

जमानियां (गाजीपुर): बुधवार की दोपहर हुई झमाझम बरसात से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वही नगर

By Edited By: Publish:Thu, 28 Jul 2016 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jul 2016 01:00 AM (IST)
तेज बारिश से सड़कें जलमग्न,लगा जाम

जमानियां (गाजीपुर): बुधवार की दोपहर हुई झमाझम बरसात से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वही नगर में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इन दिनों क्षेत्र के किसान धान की रोपाई कराने में जुटे हैं। धान की रोपाई के लिए खेतों में लेव लगाने में बरसात का पानी सहायक साबित हो रहा है। जोरदार बारिश होने से इस बार खेतों में भरपूर पानी नजर आ रहा है। इससे किसान गदगद हैं। पिछले कई वर्षों से पर्याप्त बारिश न होने से किसानों को धान की रोपाई कराने में नाकों चना चबाना पड़ा था। पानी की कमी के चलते बहुत से किसान धान की रोपाई नहीं करा पाते थे। परंतु इस बार मानसून किसानों का भरपूर साथ दे रहा है। एक दो दिनों के अंतराल पर रोज झमाझम बरसात हो रही है। ऐसे में किसान खुश हैं और वे इंद्रदेव से यूं ही नजरे इनायत रखने की प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस तहसील क्षेत्र के लिए धान प्रमुख फसल है। करीब 27895 हेक्टेयर में धान की खेती होती है। बड़े पैमाने पर धान की उपज होने से क्षेत्र को धान का कटोरा भी कहा जाता है। धान की फसल के लिए खेतों में पानी का रहना मायने रखता है। ऐसे में किसानों के लिए बारिश की उपयोगिता का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी