आस्था केंद्र महादेवा का सोमेश्वर महादेव मंदिर

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : नगर के दक्षिण पश्चिम दिशा में भगवान शिव का पवित्र मंदिर हैं। उस स्थान को

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 01:00 AM (IST)
आस्था केंद्र महादेवा का सोमेश्वर महादेव मंदिर

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : नगर के दक्षिण पश्चिम दिशा में भगवान शिव का पवित्र मंदिर हैं। उस स्थान को लोग महादेवा के नाम से जानते हैं और भगवान शंकर को सोमेश्वर महादेव के नाम से पुकारते हैं। गर्भगृह में चमचमाता सुनहला अरघा है। मान्यता है कि यहां जो भी मन्नत मांगी जाये वह अवश्य पूर्ण होती है। मनोकामना पूर्ण होने पर लोग भगवान शिवजी के अरघा को गुड़, चीनी का शर्बत, दूध, अन्न से भरते हैं। कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तथा महाशिवरात्रि को अखंड दीप जलाकर मनोकामना पूर्ति की विशेष प्रार्थना करते हैं।

जनश्रुतियों के अनुसार वर्तमान का मुहम्मदाबाद अतीत में धारानगर के नाम से जाना जाता था। किनारे गोलाघाट 13 वीं सदी में व्यापारिक ठहराव का केंद्र था। वहां स्थित जंगल में चरवाहे अपने पशुओं को चराने जाया करते थे। एक बार एक चरवाहे ने निर्जन स्थान पर जमीन से धुंआ निकलते हुए देखा। उसने अन्य चरवाहों तथा आसपास के गांवों के लोगों को यह बात बताई। लोगों ने उस स्थान की खोदाई आरंभ की तो एक शिव¨लग दिखाई दिया। लोगों ने फिर खोदाई आरंभ की ¨कतु जैसे जैसे खोदाई होती गई, शिव¨लग अपने आप नीचे की ओर बढ़ता गया। अचानक खोदाई के दौरान किसी श्रमिक का फावड़ा शिव¨लग पर जा लगा और उसमें से रक्त की धारा निकलने लगी। लोगों ने खोदाई रोककर शिवजी की प्रार्थना की तथा वहां एक छोटा सा शिवमंदिर बनाकर पूजा पाठ आरंभ कर दिया। अब भी शिव¨लग पर फावड़े से कटे का निशान है। कालांतर में शिवजी का भव्य मंदिर बनाकर सामने एक छोटे से बारादरी में नंदी की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर के सामने ही प्राचीन कुआं है तथा उसके सामने एक तालाब है। जिसमें महिलाएं छठ पूजन करती है। परिसर में हनुमान जी, राधाकृष्ण, संतोषी मां, दुर्गा माता का भी मंदिर स्थापित है। सावन के सोमवार व महाशिवरात्रि को तो मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगता ही है। इसके अलाव प्रतिदिन दर्शन पूजन के लिए काफी संख्या में लोग मंदिर पर पहुंचते है। मंदिर के पुजारी रामनाथ गिरि ने बताया कि इस समय भगवान शिव का अरघा भरने के लिए श्रद्धालुओं को नंबर लेना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी