बारिश ने प्याज की खेती पर लगाया ग्रहण

लौवाडीह (गाजीपुर) : बार-बार हो रही बारिश ने रबी की फसल को बर्बाद कर दिया है। करइल के किसानों की कैश

By Edited By: Publish:Sun, 03 May 2015 06:22 PM (IST) Updated:Sun, 03 May 2015 06:22 PM (IST)
बारिश ने प्याज की खेती पर लगाया ग्रहण

लौवाडीह (गाजीपुर) : बार-बार हो रही बारिश ने रबी की फसल को बर्बाद कर दिया है। करइल के किसानों की कैश क्राफ्ट प्याज की खेती भी चौपट हो रही है। प्याज के पौधे पीले हो गए थे। इसे लेकर किसान चि¨तत हैं।

सप्ताह भर पहले हुई बारिश का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। खेतों में पानी लगने से पौधे गल रहे हैं। इसका दुष्प्रभाव प्याज की पैदावार पर पड़ने की संभावना बढ़ गई है। प्याज की खेती में भले ही अच्छा मुनाफा होता है लेकिन उसमें खर्चा भी बहुत होता है। प्रति बीघा 15 से 18 हजार रुपये लागत आती है। पैदावार कम होते देख चर्चा शुरू हो गई है कि अब पूंजी निकालना मुश्किल है।

किसान संतोष राय, सोनू राय, रामजी पांडेय, रवींद्र राय ने बताया कि रबी की फसल बर्बाद होने के बाद प्याज की खेती से काफी उम्मीद थी। अब तो लगाई गई पूंजी ही डूबती दिखाई दे रही है। लौवाडीह, खरडीहा, जोगामुसाहिब, खैराबारी, गोड़ी, मसौनी, गोड़उर, सुखडेहरी कला, अमरूपुर, कनुवान समेत अधिकांश गांवों में बड़े पैमाने पर खेती होती है लेकिन बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी