खिली धूप का लिया लोगों ने आनंद

गाजीपुर : कुदरत गुरुवार को भी अपने बंदों पर मेहरबान रही। सुबह से ही खिली धूप ने लोगों को राहत दी। लो

By Edited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 18 Dec 2014 06:58 PM (IST)
खिली धूप का लिया लोगों ने आनंद

गाजीपुर : कुदरत गुरुवार को भी अपने बंदों पर मेहरबान रही। सुबह से ही खिली धूप ने लोगों को राहत दी। लोगों ने घंटों बैठ कर धूप का आनंद लिया। गलन मे कमी होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बाजार में देर शाम तक चहल-पहल रही। पार्क में टहलने वालों की अच्छी तादाद रही। समाजसेवियों की ओर से कंबल वितरण का काम जोरों पर रहा।

दो दिनों से कोहरा नहीं पड़ने के कारण गलन में कमी दर्ज की गई। तापमान गिरा तो लोगों ने राहत की सांस ली। बाजार में ऊनी वस्त्रों की खरीदारी तेज रही। मौसम साफ होने से आलू की फसल पर झुलसा का खतरा कम हो गया है। किसान फसलों को रोग से बचाने के लिए खेतों के किनारे धुंआ कर दे रहे हैं।

एक नजर में तापमान

पीजी कालेज वेधशाला के उपप्रेक्षक मदन गोपाल दत्त ने बताया कि न्यनूतम 8.0 एवं अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आद्रता 93 एवं 80 फीसद रही।

बांटें 50 कंबल

देवमुनि स्मृति संस्थान की ओर से बुधवार की शाम सिकंदरपुर एवं नवापूरा के 50 गरीबों में कंबल बांटा गया। सभासद संजय सिंह ने कहा कि आगे भी वह गरीबों एवं असहायों में सहयोग करते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी