नहर में डूबने से बालक की मौत
जमानियां (गाजीपुर) : चक्काबांध स्थित चौधरी चरण सिंह पंपगृह से निकली नहर में शुक्रवार को डूबने से जनार्दन बिंद के पुत्र मधुसूदन (14) की मौत हो गई। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। चंदौली के धीना थाने के मेढ़ना गांव का मधुसूदन स्टेशन बाजार में आया था। प्रत्यदर्शियों के अनुसार मधुसूदन नहर की पटरी पर चल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से लबालब भरी नहर में गिर गया। महिलाओं के शोर पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नहर में पानी का प्रवाह बंद कराकर उसकी खोजबीन शुरू की गई। आधा घंटा बाद उसका शव मिला। घर वाले भी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने शव ले जाने की अनुमति दे दी। शव को लेकर घर वाले गांव लौट गए।