युवा मोर्चा प्रवक्ता ने भाजपा मुरादनगर मंडल के उपाध्यक्ष को पीटा

भाजपा युवा मोर्चा मुरादनगर विधानसभा मंडल उपाध्यक्ष व उनके दो साथियों को युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी व साथियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पीड़ित ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि वह रविवार रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए संजय नगर गया था। जहां से घटना हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 08:39 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 08:39 PM (IST)
युवा मोर्चा प्रवक्ता ने भाजपा मुरादनगर मंडल के उपाध्यक्ष को पीटा
युवा मोर्चा प्रवक्ता ने भाजपा मुरादनगर मंडल के उपाध्यक्ष को पीटा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : भाजपा युवा मोर्चा मुरादनगर विधानसभा मंडल उपाध्यक्ष व उनके दो साथियों को युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी व साथियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पीड़ित ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि वह रविवार रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए संजय नगर गया था। वहीं यह घटना हुई।

मुरादनगर के गांव मोरटा के रहने वाले सुदर्शन शर्मा भाजपा युवा मोर्चा मुरादनगर विधानसभा में मंडल उपाध्यक्ष हैं। सुदर्शन ने बताया कि रविवार की रात वह कविनगर थानाक्षेत्र के संजय नगर में एक शादी समारोह में आए थे। रात 10 बजे करीब फोन पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी बीच भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्यकारिणी प्रवक्ता सागर मिश्रा उसका भाई काकू मिश्रा, चाचा नवीन मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, छोटू व मनीष मिश्रा किसी को ढूंढते हुए वहां पर आए। उनके हाथों में हाकी, लाठी, डंडे थे। उन्होंने सुदर्शन को देखते ही कहा कि जिसे वह मारने आए हैं, उसे फोन पर जानकारी क्यों दी और सुदर्शन को मारना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुन आसपास के लोग आए तो आरोपित भाग गए। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सुदर्शन का कहना है कि भागते हुए भी आरोपितों ने उसके साथी संदीप चौहान व रहबर रजा के साथ भी मारपीट करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने सुदर्शन व उसके साथियों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद सुदर्शन ने कविनगर थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दोनों पक्षों के बीच में पुराना विवाद है। इसी के चलते यह प्रकरण हुआ है। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ जनों को इससे अवगत करा दिया गया है।

- गौरव चोपड़ा, महानगर अध्यक्ष भाजयुमो

chat bot
आपका साथी