रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला ने कोर्ट में लगाई गुहार

जासं गाजियाबाद मोदीनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Oct 2020 09:59 PM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2020 09:59 PM (IST)
रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला ने कोर्ट में लगाई गुहार
रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला ने कोर्ट में लगाई गुहार

जासं, गाजियाबाद : मोदीनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने अर्जी को स्वीकार कर लिया है। पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला की ओर से अधिवक्ता संजय कुमार ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

पीड़िता के मुताबिक 29 सितंबर को वह घर में अकेली थी। उसके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। देर रात को पड़ोसी उनके घर में घुस आया और उसने दुष्कर्म का प्रयास कियया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थाना स्तर से सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

chat bot
आपका साथी