डबल इंजन की सरकार समाज को बांटने वाली सियासत पर उतरी

शाहनवाज अली गाजियाबाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 07:40 PM (IST)
डबल इंजन की सरकार समाज को बांटने वाली सियासत पर उतरी
डबल इंजन की सरकार समाज को बांटने वाली सियासत पर उतरी

शाहनवाज अली, गाजियाबाद

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री सर्वसमाज और सबका साथ सबके विकास की बात भूल अब 80 बनाम 20 का राग अलापने लगे हैं।

वह सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के जीटी रोड घंटाघर स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकारों ने हर वर्ग का शोषण किया। साल भर किसानों को सड़क पर बैठने के लिए मजबूर किया, जिसमें 700 से अधिक किसानों की शहादत हुई। सरकार को आखिरकार घुटने टेकने पड़े और कानून वापस लेने पड़े। मौजूदा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, सुरक्षा के अलावा हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा या किसी अन्य दल ने ईमानदारी से विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा हर वर्ग के शोषण पर आवाज बुलंद करते हुए गिरफ्तारियां दी। प्रदेश की जनता ने तीनों पार्टियों की सरकार देखी है और अब बदलाव का मन बना चुकी है। जमीन खिसकती हुए देख मुख्यमंत्री से लेकर केंद्र में बैठे गृह मंत्री और रक्षा मंत्री समेत तमाम मंत्री और नेता घर-घर पर्चे बांटने को मजबूर हैं। इस मौके पर प्रत्याशी सुशांत गोयल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कार्तिकेय कौशिक, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी के अलावा कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बसपा पर भाजपा से सांठगांठ का आरोप

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि बसपा की हकीकत सभी को मालूम है। गुजरात में उन्होंने किसके लिए प्रचार किया था, किसके साथ मिलकर सरकार बनाई थी। यही वजह है कि इस बार भी उनकी अंदरखाने भाजपा के साथ सांठगांठ चल रही है। वह पूरे चुनाव से गायब हैं और उनकी रीति-नीति पर काम कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी