लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़, घायल लुटेरा तीन साथियों संग गिरफ्तार

जागरण संवाददातासाहिबाबाद पुलिस और लुटेरों की शुक्रवार रात इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 09:31 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 09:31 PM (IST)
लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़, घायल लुटेरा तीन साथियों संग गिरफ्तार
लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़, घायल लुटेरा तीन साथियों संग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,साहिबाबाद : पुलिस और लुटेरों की शुक्रवार रात इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र हिडन बैराज पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से घायल लुटेरा तीन साथियों के साथ गिरफ्तार हुआ। उनके कब्जे से 12 मई को कोतवाली क्षेत्र से लूटा गया आटो बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे पुलिस टीम इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में चेकिग कर रही थी। कनावनी के पास आटो सवार चार संदिग्धों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। चारों हिडन बैराज की ओर भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिग की। इसमें एक संदिग्ध के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी करके गोली लगने से घायल संदिग्ध को तीन साथियों के साथ दबोच लिया। घायल की पहचान संगम विहार, दिल्ली के शातिर लुटेरे दिलशाद आलम उर्फ जावेद के रूप में हुई। उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मौके से गिरफ्तार उसके साथियों की पहचान बदायूं के सोमवीर व सिराज और कासगंज के रिकू के रूप में हुई। उनके पास से 12 मई को कनावनी क्षेत्र में लूटा गया आटो, दो तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा, दो चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि चारों आरोपितों ने मिलकर 12 मई को आटो लूटा था। शुक्रवार रात में उसे बेचने के लिए जा रहे थे। रास्ते में पुलिस से मुठभेड़ हो गया। ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित लूट का आटो जिस व्यक्ति को बेचने जा रहे थे उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

---------

दिल्ली-एनसीआर में करते थे लूट : पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि चारों शातिर लुटेरे हैं। गिरोह बनाकर दिल्ली-एनसीआर में लूट करते थे। दिलशाद गिरोह का सरगना है। गिरोह में दूसरा स्थान रखने वाले सोमवीर के खिलाफ पांच हत्या की कोशिश, लूट सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं। सिराज व रिकू गिरोह में नए हैं। उनके खिलाफ एक-एक मुकदमा दर्ज हैं। सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गैंगस्टर और अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क की जाएगी।

chat bot
आपका साथी