आधा दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली शटडाउन से लोग परेशान

शहर के आधा दर्जन से अधिक इलाकों में बृहस्पतिवार को तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। आरएमयू (रिग मेन यूनिट) लगाने के चलते पांडव नगर संजयनगर और बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में सुबह और शाम को तीन-तीन घंटो का शटडाउन लिया गया। देर शाम काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 07:07 PM (IST)
आधा दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली शटडाउन से लोग परेशान
आधा दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली शटडाउन से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शहर के आधा दर्जन से अधिक इलाकों में बृहस्पतिवार को तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। आरएमयू (रिग मेन यूनिट) लगाने के चलते पांडव नगर, संजयनगर और बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में सुबह और शाम को तीन-तीन घंटो का शटडाउन लिया गया। देर शाम काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारु की गई। 

न्यू कविनगर उपकेंद्र से फीडर नंबर तीन व सात एवं बुलंदशहर रोड-प्रथम उपकेंद्र से जुड़े फीडर पांडव नगर-1 में सुबह 7 से 10 बजे तक शट डाउन लिया गया। इस दौरान पांडव नगर, कविनगर की कॉलोनी के लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। वहीं इसी कार्य के चलते बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में तीन घंटे तक आपूर्ति बंद की गई। वहीं कमला नेहरू नगर उपकेंद्र से जुडे़ संजयनगर-5 फीडर पर दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक सप्लाई बंद रही। इस कारण  संजयनगर के डी, एन-ब्लॉक और जागृति विहार में बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि विद्युत फॉल्ट को रोकने के लिए शहर में आरएमयू लगाने का काम चल रहा है। गुरुवार को न्यू कविनगर, बुलंदशहर रोड और कमला नेहरू नगर उपकेंद्र पर अलग-अलग समय पर शटडाउन रखा गया था। शाम को काम पूरा होने पर सप्लाई शुरू कर दी गई।

chat bot
आपका साथी