एक डकैती, तीन हत्याओं का पर्दाफाश नहीं कर सकी पुलिस

संवाद सहयोगी लोनी बदमाशों ने वर्ष 2021 में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस कुछ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:38 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:38 PM (IST)
एक डकैती, तीन हत्याओं का पर्दाफाश नहीं कर सकी पुलिस
एक डकैती, तीन हत्याओं का पर्दाफाश नहीं कर सकी पुलिस

संवाद सहयोगी, लोनी : बदमाशों ने वर्ष 2021 में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस कुछ से पर्दाफाश करने में सफल रही लेकिन एक डकैती और तीन हत्याओं के मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्या के मामलों में हत्यारों को गिरफ्तार करना तो दूर अभी तक हत्या के कारणों का भी पता नहीं लगा सकी है। डकैती, हत्या जैसे संगीन अपराध से पर्दाफाश न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहा हैं। क्या हैं मामले : ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र की अंसल कालोनी में प्रापर्टी डीलर छोटे खान रहते हैं। 26 मई को हथियारबंद छह बदमाशों ने स्वजनों को बंधक बनाकर घर से 46.5 लाख रुपये, करीब दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण व किराएदार के कमरे में रखे 48 लाख रुपये लूट लिए थे। वहीं 22 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र की बलराम नगर कालोनी में सरोज बाला का शव बेड़ पर पड़ा मिला। परिवार के सदस्यों ने दो लाख की नकदी चोरी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। उधर नौ अक्टूबर को बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कालोनी में मुनिया नामक महिला की हत्या की थी। उनका शव घर में सोफे पर पड़ा मिला था। उनके हाथ पैर बंधे हुए थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। मोटरसाइकिल पर ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने 30 अक्टूबर को ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कालोनी में सर्राफा कारोबारी राम कुमार वर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस चारों मामलों से पर्दाफाश करने में नाकाम रही है। आरोप है कि पुलिस मामूली विवाद पर संज्ञान लेती है लेकिन बड़े मामलों की जांच लंबे समय से अधर में अटकी हुई हैं। मृतकों के स्वजनों ने मामलों से पर्दाफाश करने की मांग की है। वर्जन : डकैती और हत्या के मामलों में पुलिस टीमें जांच में लगी हैं। पूजा कालोनी में सर्राफा और अशोक विहार कालोनी में हुई महिला की हत्या की हत्या के मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। डकैती के मामले में एकत्र हुए सभी साक्ष्य का अवलोकन किया जा रहा है। जल्द सभी मामलों से पर्दाफाश किया जाएगा। - रजनीश कुमार उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी

chat bot
आपका साथी